राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजी. राकेश सोमाणी का जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया गया ..!
बल्लारपुर (का.प्र.) : राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, जिला चंद्रपुर के जिलाध्यक्ष एवं युवा नेतृत्व इंजी. राकेश सोमाणी के जन्मदिन के अवसर पर गांधी वार्ड, बल्लारपुर में समाजहित और समाजसेवा को केंद्र में रखते हुए एक अनूठा और सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पारंपरिक उत्सव से हटकर जनसेवा के उद्देश्य से किया गया, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने भरपूर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में इंजी. राकेश सोमाणी उपस्थित रहे। उनके साथ नगरसेवक सुमित (गोलू) डोहने, नगरसेवक प्रणित सातपुते, विक्रांत पंडित, शाहिद शेख, आसिफ शेख सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मित्रपरिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार सुखदेवे, शुभम लभाणे, रघुवीर सोमाणी, दिनेश आसवाणी, नीरज तिवारी, चिंटू भोगले, नीरज शेंडे, रितेश अलोने, गौरव मेश्राम, यश देवगडे आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
“स्वास्थ्य ही सच्ची संपत्ति है” इस विचार को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों के लिए निःशुल्क सामान्य रोग जांच, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, बी.पी. एवं शुगर जांच, बॉडी पेन जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर इंजी. राकेश सोमाणी ने अपने संबोधन में कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाज के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण और जनसेवा के संदेश के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के इस सामाजिक उपक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

