महाराष्ट्र के किसानों को संकट से जल्द राहत मिले, इस उद्देश्य से डॉ. काशीनाथ सिंह ने की पूजा-अर्चना .. किसानों की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और महाराष्ट्र की प्रगति के लिए माता रानी से की प्रार्थना .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र में किसानों पर आई प्राकृतिक आपदा एवं संकट से उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले, किसान वर्ग फिर से खुशहाल हो तथा राज्य में सुख-समृद्धि और विकास का वातावरण बना रहे, इस मंगलकामना के साथ 72 विधानसभा बल्लारपुर बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह ने सहपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों, समस्त प्रदेशवासियों तथा अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता रानी के चरणों में प्रार्थना की।
डॉ. काशीनाथ सिंह लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनका प्रयास रहता है कि समाज के जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिले और आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी उद्देश्य से वे जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, गरीब परिवारों को राशन एवं वस्त्र वितरण, पेयजल की व्यवस्था, भोजनदान तथा एंबुलेंस जैसी सुविधाओं के माध्यम से समाजसेवा करते आ रहे हैं।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वे वृक्षारोपण एवं पौधों के वितरण जैसे कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे कई बार स्वयं मैदान में उतरकर कार्य करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाईवे पर गड्ढों को भरने जैसे जनहित के कार्यों में भी सहभागिता निभाई है।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वे वृक्षारोपण एवं पौधों के वितरण जैसे कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे कई बार स्वयं मैदान में उतरकर कार्य करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाईवे पर गड्ढों को भरने जैसे जनहित के कार्यों में भी सहभागिता निभाई है।
सामाजिक सेवा के लिए मिल चुका है सम्मान .!
डॉ. काशीनाथ सिंह के सेवाभावी कार्यों को देखते हुए उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व हैदराबाद में एशिया की एक प्रमुख चिकित्सा यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। वहीं, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के शिरडी में उन्हें महाराष्ट्र गुण गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ये सम्मान उनके सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हैं।डॉ. काशीनाथ सिंह अपने सेवाकार्यों का श्रेय सदैव अपने माता-पिता के संस्कारों तथा महाराष्ट्र के लोकप्रिय जननेता एवं विकास पुरुष श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के मार्गदर्शन और सहयोग को देते हैं। उनका कहना है कि जनता और उनके बीच होने वाले सेवा कार्यों में सुधीर भाऊ मुनगंटीवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है। वे स्वयं को जनसेवा का एक माध्यम मानते हैं और भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने का संकल्प व्यक्त करते हैं।
सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के स्वस्थ जीवन एवं नई जिम्मेदारी के लिए भी की मंगलकामना .!
पूजा-अर्चना के अवसर पर डॉ. काशीनाथ सिंह ने श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए माता रानी से प्रार्थना की कि उन्हें जल्द ही एक महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारी प्राप्त हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन से चंद्रपुर जिले सहित संपूर्ण महाराष्ट्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।डॉ. काशीनाथ सिंह की यह पूजा-अर्चना केवल व्यक्तिगत आस्था तक सीमित न रहकर महाराष्ट्र के अन्नदाता किसानों के कल्याण, संकटग्रस्त परिवारों को राहत, प्रदेश की खुशहाली तथा जनसेवा के संकल्प को समर्पित रही। उन्होंने किसानों के जीवन में पुनः सुख-समृद्धि लौटने और महाराष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की मंगलकामना की।

