बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सुधीर भाऊ जनसंपर्क कार्यालय में भव्य निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। महाराष्ट्र गौरव एवं लोकनेता, विकास पुरुष श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के निर्देशानुसार, श्री चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में तथा चंद्रपुर जिला ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री हरीश शर्मा के नेतृत्व एवं गरिमामयी उपस्थिति में इस शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 72 विधानसभा क्षेत्र बल्लारपुर की बांधकाम समिति के सह-अध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. काशीनाथ सिंह, भाजपा बल्लारपुर शहर अध्यक्ष एडवोकेट रणंजय सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, राजेश दासरवार, सोशल मीडिया प्रमुख श्रीनिवास कंदकुरी, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित पिंगले तथा आशीष बाटवे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। शिविर में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनहित के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद नागरिकों की सहायता करने की भावना के साथ इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “कर्म करता चल सदा, सोच मत तू फल सदा” के सेवा भाव को केंद्र में रखकर आयोजित इस आरोग्य शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।