महाराष्ट्र के किसानों के लिए आर्थिक सहायता का निर्णय सराहनीय — हरीश शर्मा


सुखाग्रस्त किसानों को आर्थिक सहायता देने पर हरीश शर्मा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जताया आभार .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्णय पर श्री हरीश शर्मा ने राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस किसानहितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।


श्री शर्मा जी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत प्रदान करना एक सराहनीय कदम है। सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से उन्हें कठिन परिस्थितियों में संबल मिलेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि राज्य सरकार भविष्य में भी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".