मेडप्लस मेडिकल शोरूम का भव्य उद्घाटन, सुधीर मुनगंटीवार ने किया शुभारंभ .!
उद्घाटन समारोह में सिक्की यादव, घनश्याम मूलचंदानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर में स्वास्थ्य सेवाओं और दवाइयों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने की दिशा में मेडप्लस मेडिकल शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार के शुभहस्ते शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में सिक्की यादव, घनश्याम मूलचंदानी, चैताली मूलचंदानी, वैष्णवी लीचोडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के दौरान सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

मेडप्लस मेडिकल शोरूम के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उत्पादों की उपलब्धता के लिए एक और विकल्प प्राप्त हुआ है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए मेडिकल स्टोर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे प्रतिष्ठानों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री सुलभ कराने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति से समारोह का महत्व बढ़ गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नए व्यवसाय की सफलता, निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मेडप्लस मेडिकल शोरूम के शुभारंभ से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।