सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न .!

सुधाकर कोहडे की गौरवमयी उपस्थिति में हुआ आयोजन, हरीश शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र गौरव, लोकनेता एवं विकास पुरुष आदरणीय सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदवीधर महायुति के उम्मीदवार मा. सुधाकर कोहडे की गौरवमयी उपस्थिति एवं उनके शुभहस्ते चंद्रपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष आदरणीय हरीश शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में हरियाली बढ़ाने, प्रकृति के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. काशीनाथ सिंह, नीलेश खरबड़े, समीर केने, बल्लारपुर शहर भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट रणंजय सिंह, मनीष पांडे, अरविंद दूबे, नगरसेवक मोहित डांगोरे, नगरसेवक नीरज झाड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश खेंगर, श्रीनिवास कंदकुरी, राजेश दासरवार, प्रमोद रामिलावार, अमित पिंगडे, अरविंद वर्मा, अनिल यादव, मिलिंद कनकम, मनोज बहुरिया, अजय खोबरागड़े, सरोज सिंह, ओमप्रकाश एवं राहुल कोतावार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाजोपयोगी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
‘कर्म ही पूजा है’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".