वन ठेका मजदूरों को न्याय मिलेगा .!

वन ठेका मजदूरों को न्याय मिलेगा मा.विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार का आश्वासन  .. भाजपा कामगार मोर्चा की उपवन संरक्षक के साथ भी सफल चर्चा .!
बल्लारपुर (का.प्र.)  : वन विभाग के वाहतुक और विपणन विभाग बल्लारशाह के ठेका कामगारों ने अपने चार महीने के प्रलंबित वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे से मुलाकात की. विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अजय दुबे ने तुरंत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मा.श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार को दूरध्वनि से अवगत करवाने पर मा.भाऊ ने आश्वस्त किया कि उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा, इसके लिए हरसंभव सहयोग एवं प्रयास किया जायेगा.


ठेका वन मजदूरों के विषयों को लेकर भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे की आज उप वन संरक्षक श्री अविनाश कुमार के साथ सकारात्मक चर्चा हुई , उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों के बकाया वेतन राशि को लेकर शासन स्तर पर लगातार पत्राचार जारी है, भविष्य निर्वाह निधि,ESIC एवं साप्ताहिक अवकाश को लेकर मिल रही शिकायतों की जाँच की जायेगी. साथ ही विभाग के माथाडी मजदूरों को हरसंभव मानवीय और सेफ्टी संबंधी जरूरतें पूर्ण की जायेगी.
उल्लेखनीय है कि विभाग के बल्लारशाह और आलापल्ली मिला कर सैकड़ों कामगारों का वेतन क़रीब पांच महीनों से प्रलंबित है.जिससे उन्हें उदर निर्वाह में परेशानी हो रही है. बल्लारशाह और आलापल्ली के ठेका वन मजदूर करीब एक सप्ताह से कामबंद हड़ताल पर हैं. जिसमें से बल्लारशाह के मजदूरों ने सफल चर्चा पश्चात काम पर वापस जाने का निर्णय लिया है, बैठक में भाजपा कामगार मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेख करीम,और राम मिलन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".