डॉ. ज्ञानेश हटवार के ग्रंथ को राज्यस्तरीय साहित्य पुरस्कार घोषित .!

भद्रावती के साहित्य जगत का बढ़ा गौरव .!

भद्रावती (ता.प्र.) : भद्रावती के साहित्यकार प्रा. डॉ. ज्ञानेश हटवार के ग्रंथ ‘ग्रामगीतेतील क्रांतिदर्शित्व’ को संत किसन महाराज सुडके संस्थान, अहिल्यानगर की ओर से राज्यस्तरीय साहित्य गौरव पुरस्कार घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से भद्रावती के साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।
डॉ. हटवार ने अपने ग्रंथ में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की ‘ग्रामगीता’ में निहित ग्रामविकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विवेकशीलता और सामाजिक परिवर्तन के विचारों का समकालीन संदर्भ में विश्लेषण किया है। समाज के सर्वांगीण विकास में ग्रामगीता के विचारों की प्रासंगिकता को इस ग्रंथ में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
संस्थान की ओर से विभिन्न साहित्यिक विधाओं की 110 साहित्यकृतियों में से डॉ. हटवार के ग्रंथ का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 25 अक्टूबर 2026 को कांगोरी फाटा, तहसील नेवासा, जिला अहिल्यानगर में आयोजित होगा।
इस उपलब्धि पर साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. ज्ञानेश हटवार का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".