शिवप्रहार राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म महोत्सव 2026 : मा.श्री एकनाथ शिंदे जी के कार्यकालीन योजनाओं पर आधारित 95 शॉर्ट फिल्मों का ऑफिशियली सिलेक्शन ..!170 से अधिक लघुपटों में से 95 फिल्मों का चयन .. जनवरी में पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में घोषित होगा अंतिम परिणाम ..!!
बल्लारपुर (का.प्र.) : अखिल भारतीय प्रहार चित्रपट संगठन की ओर से आयोजित शिवप्रहार राष्ट्रीय लघुचित्रपट महोत्सव 2026 के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी लघुचित्रपट प्रतियोगिता की घोषणा 2 अगस्त को विधायक बच्चू कडू एवं कोल्हापुर जिले के पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर की उपस्थिति में की गई थी।
इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विषयों को केंद्र में रखा गया था। इनमें मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना, किसान कर्जमाफी, दिव्यांग मंत्रालय, स्वास्थ्य योजनाएं, सत्ता परिवर्तन तथा एकनाथ शिंदे के सामान्य नागरिक से मुख्यमंत्री पद तक के सफर जैसे विषय शामिल थे।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में निर्धारित विषयों पर आधारित 170 से अधिक लघुचित्रपट प्राप्त हुए थे। जिसमें नौटंकी फिल्म्स प्रस्तुति - श्री गणेश रहिकवार निर्मित एवं निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'आशा, (प्यारी बहन) की पात्रता के आधार पर कुल 95 लघुचित्रपटों का चयन किया गया है। इन चयनित फिल्मों के बीच अब अंतिम चरण की स्पर्धा होगी।
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम जनवरी 2027 में पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही एक खुली लघुचित्रपट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें नौटंकी फिल्म्स प्रस्तुति - श्री गणेश रहिकवार निर्मित एवं निर्देशित फिल्म 'आभाळमाया, (दत्तक योजना पर निर्धारित) शॉर्ट फिल्म भी समाविष्ट की गई है। इन दोनों प्रतियोगिताओं का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में लघुचित्रपट प्रतियोगिता के प्रमुख संदीप मोहिते पाटील ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को फिल्म निर्माताओं और लघुचित्रपट कलाकारों की ओर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है।
इस संबंध में लघुचित्रपट प्रतियोगिता के प्रमुख संदीप मोहिते पाटील ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को फिल्म निर्माताओं और लघुचित्रपट कलाकारों की ओर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है।