251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न .!

बल्लारपुर में डॉ. काशीनाथ सिंह की उपस्थिति में गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया आयोजन का नियोजन; वृक्षारोपण, नशामुक्ति एवं जनजागृति अभियान पर हुई चर्चा .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र गौरव एवं विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर सुधीर भाऊ जनसंपर्क कार्यालय, बल्लारपुर में गायत्री परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
डॉ. काशीनाथ सिंह की उपस्थिति में संपन्न बैठक में बल्लारपुर, बामनी एवं विसापुर के मंदिरों तथा कॉलेजों की सूची तैयार की गई। साथ ही वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, दीवारों पर जनजागृति संबंधी स्लोगन लेखन एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा कर विभिन्न निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि आगामी बैठकें अलग-अलग मंदिरों में आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को इस महायज्ञ एवं सामाजिक अभियानों से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर मनीष पांडे, श्रीकांत आंबेकर, चंद्रभान जोगी, अरुण बोबडे, राम गोपाल मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र आर्या, नागेश गाड़लेवार, नागेंदर सिंह, प्रकाश दोतपल्ली, मंगेश रेगुडंवार, अशोक मेडपल्लीवार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अगली बैठक 21 नवंबर को शाम 5 बजे जाकिर हुसैन वार्ड स्थित दुर्गा माता मंदिर में चापले सर के घर के सामने आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागी होने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".