बल्लारपुर के छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव को किया नमन ..!वर्धा नदी के तट पर छठ महापर्व की दिखी भव्य छटा; श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाट पर देर शाम तक लगा रहा भक्तों का तांता ..!
बल्लारपुर (का.प्र.) : लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बल्लारपुर स्थित वर्धा नदी के तट पर निर्मित भव्य छठ घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही छठ व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा छठ घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रतधारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री, फल, फूल, ठेकुआ एवं अन्य प्रसाद से सजे दउरा लेकर घाट पहुंचे। नदी के पवित्र जल में खड़े होकर व्रतधारियों ने विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव की आराधना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। घाट पर उमड़ी हजारों की भीड़ ने इस महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को और भी भव्य बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों में छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
उल्लेखनीय है कि बल्लारपुर में छठ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए विधायक सुधीर मुनगंटीवार की निधि से वर्धा नदी के तट पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से स्थायी एवं भव्य छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण कार्य में शिवचंद्र द्विवेदी एवं पूर्व नगरसेविका मीना द्विवेदी के प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थायी घाट के निर्माण से स्थानीय छठ व्रतधारियों को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है।
छठ महापर्व के अवसर पर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि बल्लारपुर में छठ पूजा अब केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक आस्था का भी प्रतीक बन चुकी है।