छोटे दुकानदारों एवं पुलिस जवानों का किया सम्मान .!

दीपावली पर सुधीर मुनगंटीवार की अनूठी पहल, छोटे दुकानदारों एवं पुलिस जवानों का किया सम्मान .!

बल्लारपुर (का.प्र.)  : जनसेवा को ही ईश्वर सेवा मानने वाले विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की पहल पर दीपावली एवं भाऊबीज के अवसर पर बल्लारपुर में सराहनीय सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया।


डॉ. काशीनाथ सिंह की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के छोटे दुकानदारों का पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर औक्षण किया। इस अवसर पर सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की ओर से दुकानदारों को उपहार स्वरूप टिफिन, मिठाई एवं शुभकामना पत्र भेंट किए गए।
इसी क्रम में होमगार्ड जवानों, ट्रैफिक पुलिस, बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा फुटपाथ पर व्यवसाय कर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को भी उपहार एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह, सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैंस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत आंबेडकर, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेणुकाताई दुधे, पूर्व पार्षद कांताताई ढोके, संध्या मिश्रा, ममता बोज्जा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं फैंस क्लब के कमल वर्मा, रितेश गुप्ता, मनोज धामणगे, मिलाप, आदर्श पोतलावार, शुभम जंगम, मनोज सुरपाम, संकेत बनकर एवं आशीष पोयाम उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के माध्यम से पूर्व में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़े ऑपरेशन, चश्मा वितरण, नेत्र शल्यक्रिया एवं तीन पहिया साइकिल वितरण जैसे अनेक जनसेवी उपक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
दीपावली पर आयोजित इस पहल की शहर में सराहना हो रही है। मेहनतकश दुकानदारों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस जवानों तक सभी वर्गों को सम्मानित कर विधायक मुनगंटीवार ने सामाजिक सद्भाव, अपनत्व और भाईचारे का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".