रमाई जयंती पर महानाट्य .!

बल्लारपूर (का.प्र.) : अवितंम बौद्ध मंडल और मातोश्री रमाई विचार सर्वधर्म समिती की ओर से मातोश्री रमाई आंबेडकर की 127 वीं जयंती धुमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर दिनांक 6 फरवरी (शुक्रवार) को शाम 7 बजे महेंद्र बेताल और उनके संच ने छत्रपती शिवाजी महाराज जी का पोहडा प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया हैं साथ ही रात 8 बजे "कर्तव्य बापाचे" ये महानाट्य की प्रस्तुति की गई। इस महानाट्य में मुख्य कलाकार की भूमिका में डॉ.राकेश कांबळे, मिथुन निमसटकर, समता लाभने, संजय गेडाम, करिश्मा रामटेके, राहुल रामटेके, स्नेहल खैरे, शंकर वनकर, शुभांगी रामटेके, रमेश उपरे ने मुख्य किरदार निभाकर लोगो का मनमोह लिया। इस महानाट्य का निर्देशन वैशाली कवाडे एवं डॉ. विनय कवाडे ने किया है। इसके साथ ही शनिवार को रमाई जयंती के सन्मान मे भव्य रॅली सावित्रीबाई फुले चौक से निकाली गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा वानखेडे, रसिका जीवने, वीणा घुसे, नंदा मुन, मुकेश दंडू तथा समस्त संच कार्यकर्ता ने कड़ी  मेहनत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".