मुंबई (ब्यूरो) - पूनम संत जी एक प्रेरणादायी सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति की सशक्त आवाज़ तथा पूनम संत महिला एवं विकास समिति की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित कर दिया है। साधारण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपने अदम्य साहस, निरंतर संघर्ष और सेवा भावना के बल पर आज समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आज लाखों महिलाएँ और बेटियाँ उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हैं। पूनम संत जी का विश्वास है कि यदि समाज में मातृशक्ति को सम्मान, शिक्षा और अवसर प्राप्त हों तो राष्ट्र स्वतः ही प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए उन्होंने पूनम संत महिला एवं विकास समिति की स्थापना की। आज यह संस्था देश के अनेक राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य प्रदेशों में संस्था प्रभावी रूप से कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता, जागरूकता और विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्था के माध्यम से लाखों की संख्या में महिलाएँ और बेटियाँ विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रमों से लाभान्वित हो रही हैं।पूनम संत जी के नेतृत्व में संस्था द्वारा कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं! जिनमें प्रमुख हैं-मिशन दुर्गा अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित और सक्षम महसूस कर सकें। बेटी है तो कल है! यह अभियान बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। इसके माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित की जा रही है। सखी जोड़ो अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जोड़कर एक मजबूत सामाजिक शक्ति का निर्माण करना है, ताकि वे एक-दूसरे का सहयोग करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। पूनम संत जी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। अनेक चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने समाज सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और निरंतर आगे बढ़ती रहीं। आज वे न केवल महिलाओं बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। उनके नेतृत्व में पूनम संत महिला एवं विकास समिति निरंतर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी लाखों महिलाओं और बेटियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूनम संत जी – संघर्ष, सेवा और प्रेरणा की मिसाल .!
byChandikaexpress
-
0
