पर्यावरण दिवस पर बल्लारपुर में वृक्षारोपण अभियान .!

पर्यावरण दिवस पर बल्लारपुर में वृक्षारोपण अभियान; सिंधूताई सपकाळ की स्मृतियों को किया नमन .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर बल्लारपुर के गोकुल नगर वार्ड में “नगरपरिषद स्वर्णजयंती संघर्ष महिला वस्ती स्तर संघ (बचत समूह)” की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेविका Sindhutai Sapkal की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए स्थानीय श्मशानभूमि परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नगरपरिषद स्वर्णजयंती की पर्यवेक्षिका पल्लवी जयपूरकर, नगरसेवक मोहितजी डंगोरे तथा नगरसेविका रंजीता बिरे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए महिला बचत समूह द्वारा किए गए इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्मशानभूमि जैसे स्थान का चयन कर वहां हरियाली विकसित करना न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।
इस सफल आयोजन के पीछे संघर्ष महिला वस्ती स्तर संघ की अध्यक्षा प्रियंका नाईक, उपाध्यक्ष रंजीता बिरे, कोषाध्यक्ष रागिणी बेज्जलवार सहित समूह की सक्रिय सदस्याओं—बिना शेगोकार, प्रीति दारुंडे, रीना यादव, इंदु मेश्राम, स्वाती काटवले, निशा मुत्तुंनवार, ज्योति तेलंग, माधुरी मडावी, शायदा शेख, मनीषा अय्यर और सीमा डंभारे—का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराते हुए इस पहल का स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का यह संगम आने वाले समय में अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".