मन की बात एक मिशन .!

मन की बात एक मिशन : भाजपा महिला आघाड़ी की सामूहिक शपथ, 89 बूथ प्रमुख महिलाओं का संकल्प .!
बल्लारपुर (का.प्र.) :  बल्लारपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी की महिला आघाड़ी द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कुल 89 बूथों की महिला प्रमुखों ने एक साथ शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित किया जाएगा और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के ज्येष्ठ नेता मा. श्री चंदन सिंह चंदेल के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क बढ़ाने के लिए एकजुटता का परिचय दिया।
इस अवसर पर बल्लारपुर शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह एवं शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार की प्रमुख उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में महिला कार्यकर्ताओं के इस उत्साह और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिसे घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और “मन की बात” कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी का भी एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".