प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 366 बूथों पर सफल आयोजन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : विश्वगौरव, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 366 बूथों पर उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र के लोकनेता, बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी की संकल्पना, वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री चंदन सिंह चंदेल जी तथा भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर जिला अध्यक्ष श्री हरिश भैया शर्मा जी के मार्गदर्शन में एवं एड. रणंजय सिंह, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर के नेतृत्व में बल्लारपुर शहर के सभी 89 बूथों पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 11,000 से अधिक नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण के संकल्पों एवं विकसित भारत के संदेशों को सुना तथा आत्मसात किया। विशेष रूप से बल्लारपुर शहर मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
बल्लारपुर शहर में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बल्लारपुर विधानसभा के संयोजक "मन की बात"श्री ब्रजभूषण पाजारे जी, सह-संयोजक श्री काशीनाथ सिंह जी, ‘मन की बात’ के बल्लारपुर संयोजक श्री घनश्याम बुरटकर जी, भाजपा शहर महामंत्री श्री मनीष पांडे जी, श्री देवेंद्र वाटकर जी, श्री सतीश कंनकम जी तथा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सौ. वैशाली ताई जोशी ने अथक परिश्रम करते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयास, संगठनात्मक समन्वय एवं कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क के परिणामस्वरूप यह कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर की ओर से सभी बूथ प्रमुखों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
एड. रणंजय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा के कारण यह कार्यक्रम भव्य, ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल रहा। भविष्य में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
