श्री राकेश सोमानी ने लहराया तिरंगा .!

बस्ती विभाग व्यापारी मंडल की ओर से गांधी पुतला परिसर में शान से लहराया तिरंगा .!
राकेश सोमानी के करकमलों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण; व्यापारी मंडल पदाधिकारी एवं नागरिकों की रही प्रमुख उपस्थिति .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बस्ती विभाग व्यापारी मंडल की ओर से गांधी पुतला परिसर में देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा. श्री राकेश सोमानी जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी मंडल अध्यक्ष के करकमलों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा लहराते ही उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर बस्ती विभाग व्यापारी मंडल के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. श्री राकेश सोमानी जी ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".