शिवप्रहार राष्ट्रीय लघुचित्रपट महोत्सव 2026

शिवप्रहार राष्ट्रीय लघुचित्रपट महोत्सव 2026 : युवा फिल्मकारों के लिए सुनहरा अवसर, ₹11 लाख की पुरस्कार राशि घोषित .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : देशभर के नवोदित एवं अनुभवी फिल्म निर्माताओं को अपनी रचनात्मकता और सामाजिक संदेश को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “शिवप्रहार राष्ट्रीय लघुचित्रपट महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। “आपकी कहानी – समाज में बदलाव, आपका फिल्म – देश के लिए प्रेरणा” इस प्रेरणादायी ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस महोत्सव में प्रतिभागियों को अपनी कला प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
महोत्सव का नाम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर रखा गया है। इस आयोजन की पहल महाराष्ट्र शासन के पूर्व राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू जी द्वारा की गई है, जिससे राज्य सहित देशभर के युवा फिल्मकारों में उत्साह का माहौल है।


आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में कुल ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपए) की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता में 1 से 30 मिनट की अवधि वाले लघुपट स्वीकार किए जाएंगे। सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी विषयों पर आधारित फिल्मों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क ₹500 प्रति लघुपट निर्धारित किया गया है। लघुपट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026, सायं 6:00 बजे तक तय की गई है। पंजीकरण के लिए QR कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रतिभागी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोजकों ने सभी फिल्मकारों से अपील की है कि वे अपनी सशक्त कहानियों को पर्दे पर लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9272419777 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई सोच और नए आयाम स्थापित होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".