द्विवेदी परिवार के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन .!

द्विवेदी परिवार के निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब .!


बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के सुभाष वार्ड, जोकु नाला क्षेत्र में स्थित श्री शिवचंद द्विवेदी (महाराज) परिवार के निवास स्थान पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दर्ज कराई, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। भक्तों द्वारा सुमधुर स्वर में किए गए पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की स्तुति करते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर द्विवेदी परिवार के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


स्थानीय नागरिकों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".