चंद्रपुर की बेटी ज्योति रामावार सम्मानित .!

चंद्रपुर की बेटी ज्योति रामावार सम्मानित, सांस्कृतिक मंत्री के हाथों मिला गौरवपूर्ण सम्मान .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : चंद्रपुर जिले की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं फिल्म अभिनेत्री ज्योति रामावार को उनके कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के शुभ हस्ते प्रदान किया गया।
यह गरिमामय कार्यक्रम सोमवार, दिनांक 10 अगस्त 2026 को रवींद्र नाट्य मंदिर स्थित पु. ल. देशपांडे अकादमी, तृतीय मंजिल, लघु नाट्यगृह, प्रभादेवी (मुंबई) में दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह की शोभा और भी बढ़ गई।


समारोह के दौरान अभिनेत्री ज्योति रामावार को उनके जीवनकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, विशेष रूप से कोरियोग्राफी और फिल्म क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से चंद्रपुर जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण देखने को मिल रहा है।
स्थानीय कला प्रेमियों और नागरिकों ने इस उपलब्धि को चंद्रपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए ज्योति रामावार को शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस सम्मान से जिले के उभरते कलाकारों को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".