बल्लारपुर में भाजपा महिला आघाड़ी की भव्य तिरंगा रैली 14 अगस्त को .. तैयारियां जोर-शोर से जारी ..!
बल्लारपुर (का.प्र.) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बल्लारपुर शहर में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला आघाड़ी द्वारा आगामी 14 अगस्त को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा महिला आघाड़ी की अध्यक्ष सौ. वैशाली जोशी कर रही हैं। उनके साथ महामंत्री जयश्री मोहुरले, सारिका कन्कम सहित महिला आघाड़ी की अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य सक्रिय रूप से रैली की तैयारी में जुटी हुई हैं। रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का उद्देश्य रखा गया है।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन भाजपा के ज्येष्ठ नेता मा. श्री चंदन सिंह चंदेल (माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष) द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में रैली के पश्चात एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता पर विचार व्यक्त किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार सहित समस्त भाजपाई कार्यकर्ताओं की प्रमुख उपस्थिति रहने वाली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत हैं।
भाजपा महिला आघाड़ी ने शहर के सभी नागरिकों से इस तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देशभक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

