मूल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन .!

मूल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन, सुधीर मुनगंटीवार की गरिमामयी उपस्थिति में जनसंपर्क और संवाद .!

बल्लारपुर (का.प्र ) : महीने के अंतिम रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण मूल शहर के श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाचनालय में किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गौरव, लोकनेता एवं विकास पुरुष आदरणीय श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देशहित में दिए गए संदेशों से प्रेरणा ली। इस अवसर पर चंद्रपुर जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री हरीश शर्मा जी, संगठन महामंत्री आदरणीय श्री रामभाऊ लखिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संयोजन श्री बृजभूषण पझारे जी द्वारा किया गया, जबकि सह संयोजक के रूप में डॉ. काशीनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मूल शहर के अध्यक्ष श्री प्रवीन मोहुरल्ले जी सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही, अनेक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में लोकनेता श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी ने उपस्थित नागरिकों को मार्गदर्शन देते हुए सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित जनसमूह को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".