प्रा. राहुल गौर बने निषाद पार्टी शिक्षक आघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष .!

नागपुर (वि.प्र.) : निषाद पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी ने प्रा. राहुल गौर को शिक्षक आघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाश केवदे द्वारा की गई, जिसकी जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।
इस अवसर पर कैलाश केवदे ने कहा कि राहुल गौर लंबे समय से मच्छुआरा समाज के अधिकारों और विकास के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने युवा अवस्था से ही समाज के हक की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में समाज से जुड़े कई आंदोलन और जनहितकारी पहल सफलतापूर्वक संचालित हुए हैं।
केवदे ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पिछड़े और वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षित, संघर्षशील और प्रतिबद्ध नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में राहुल गौर जैसे अनुभवी और जुझारू व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी सौंपना पार्टी का एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रा. राहुल गौर के पास सामाजिक आंदोलनों और संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर समाज के हित में आवाज उठाई है और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया है। पार्टी को विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा शिक्षक आघाड़ी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गौर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".