कमल गरबा का भव्य आयोजन 16 से 18 तक, भाजपा महिला आघाड़ी की पहल .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर में आगामी दिनों में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा, जहां भाजपा महिला आघाड़ी की ओर से गणपति वार्ड स्थित शगुन लॉन समित खुले प्रांगण में दिनांक 16, 17 एवं 18 तारीख को “कमल गरबा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर महिलाओं एवं युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन की प्रमुख बैठक मा. श्री चंदनसिंह चंदेल (माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष) की अध्यक्षता में हाल ही में संपन्न हुई। वहीं प्रमुख रूप से अधिवक्ता श्री रणंजय सिंह, शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार तथा किशोर माहुरले की विशेष उपस्थिति रही।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला आघाड़ी की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इसमें भाजपा महिला आघाड़ी अध्यक्ष वैशाली जोशी, महामंत्री आरती आक्केवार, वर्षा सुंचुवार, जयश्री मोहरले, सारिका कणकम (माजी नगरसेविका), शालू कुंमरे एवं विद्या खडतड प्रमुख रूप से योगदान दे रही हैं।
आयोजन के दौरान पारंपरिक गरबा नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर की महिलाओं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कमल गरबा के इस भव्य आयोजन से न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में एकता और उत्साह का वातावरण भी निर्मित होगा।

