नागपुर (वि.प्र.) : भोई समाज पंच कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों के सम्मान हेतु सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर गौर की अध्यक्षता तथा सचिव राहुल गौर के कुशल नियोजन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरसेविका प्रमिला गौर सहित राजेश नायक, पूर्व अध्यक्ष किशोर करतार, रामलाल नायक, राजेश गौर, मोतीलाल गौर, श्यामलाल गौर, अनिल गौर एवं मनीष बाथो उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 10वीं एसएससी बोर्ड में प्रांजल हेमंत गौर (92.80%), दिशा अरविंद गौर (86.20%), कुशाल दुष्यंत गौर (84.80%), हर्षित दुर्गेश गौर (84%), वंशिका संतोष गौर (84.40%) तथा आकांक्षी मंगलनाथ गौर (89.80%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों में संस्कृति अजय गौर, प्रियांशु अजय गौर, अर्णव हरनू नायक, सचिन मनोज गौर, याचिका सतीश नायक, आकांक्षा दिनेश गौर, वीणा राकेश ठाकूर, नेन्शी मुकेश नायक, माही छोटेलाल नायक, जान्वी रुपेश गौर को भी सम्मानित किया गया।
सीबीएसई बोर्ड में स्वरित संकेत गंगोत्री (90.8%), प्रकृति विकास गौर (83.8%) एवं अनय राजेश गौर (75%) का भी विशेष सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
