मुंबई - 2 WAY लड़कियां लडक़ों से कम नहीं हैं! ये सही है, बल्कि कुछ ऐसे काम हैं! जहां लड़कियां लडक़ों से बहुत बेहतर हैं! मगर कुछ काम ऐसे हैं! जहां लडक़े ज्यादा सही रहते हैं! जब प्रकृति ने मर्द और औरत का शरीर अलग बनाया है तो ये जरूरी नहीं की उनको हर बात में बराबरी दिखानी पड़े। लेकिन आजकल समाज में एक सोच ऐसी आ गयी है कि लड़कियां अपने को लडक़ों से ज्यादा दिखाने के लिए हर वो बुरा काम करना चाहती हैं! जो हमारी संस्कृति के लिहाज़ से उनको नहीं करना चाहिए, इसमें जुआ, शराब, नशा, और पुरुष वैश्या जैसे घिनोने काम भी शामिल हैं" ये कहानी ऐसी ही तीन लड़कियों की है जो अपने परिवार की गलत तरीकों से कमाई दौलत और ताकत के नशे में है, ये लड़कियां एक शरीफ लडक़े का बलात्कार कर देती हैं। उस लडक़े की बात पर कोई यकीन नहीं करता, ये बात ही ऐसी है की कोई सामान्य व्यक्ति सोच भी नहीं सकता यकीन करना तो दूर की बात। वो लडक़ा इन्साफ के लिए पुलिस के पास जाता है, अदालत का दरवाजा भी खटखटाता है! पहले तो कोई उसकी पूरी बात सुनने को ही तैयार नहीं होता और कोई सुनता भी है तो लडक़ी के परिवार का नाम सुनकर कुछ करने की हिम्मत नहीं करता।
इंस्पेक्टर हीरा और उसका हवलदार मोती चाचा, जिमी की बेटी और एडवोकेट रोनी की भतीजी चिंकी और उसकी दो सहेलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसको अरेस्ट करने के लिए उसके घर पहुंच जाते हैं। वहां वह जैसे ही चिंकी को अरेस्ट करते हैं तो रोनी उनको खूब सारा पैसा देकर इस केस को रफा दफा करने के लिए बोलता है। लडक़े को सब ये सलाह देते हैं की चुपचाप इस शहर से चला जा, अगर बात उठायी तो तुम्हे ही किसी केस में फंसा देंगे, वैसे भी हमारे देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो लड़कियों को किसी लडक़े के बलात्कार की सजा दे सके।
क्या उन लड़कियों को उनके किये की सजा मिलेगी? क्या उनका परिवार सच जान कर भी इनकी तरफदारी करेगा? क्या एक मासूम शरीफ लडक़ा जिस पर जुल्म हुआ है, वो समाज में मजाक का हंसी का पात्र बनेगा और कानून से सजा भी भुगतेगा? ये आज का बहुत बड़ा सवाल है 2WAY फ़िल्म में मुख्य कलाकार गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त संदीप सिंघल इत्यादि ने काम किया है । यशबाबू एंटरटेनमेंट की यह सातवीं फ़िल्म सिनेमाघर में आ रही हैं । कहानी व निर्देशन विजय खेपर तथा कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर व प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा का है । टूवे देशभर के सिनेमाघरों में 6 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी !
