राष्ट्रीय कला गौरव - शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन .!

बुलडाणा में राष्ट्रीय कला गौरव पुरस्कार एवं राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल-2026 का भव्य कार्यक्रम संपन्न .!

कला और सिनेमा के संगम पर देशभर के प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग .!

बुलडाणा (वि.प्र.) : बुलडाणा फिल्म सोसायटी एवं वाडेकर फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कला गौरव पुरस्कार-26 तथा बुलडाणा राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल-26 का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों एवं कला प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्मों, सामाजिक विषयों पर आधारित लघु फिल्मों, नवोदित कलाकारों की प्रस्तुतियों तथा रचनात्मक कार्यों को मंच प्रदान किया गया। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कला गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे युवा प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में छिपी कला और फिल्म प्रतिभाओं को उचित मंच देना है। फेस्टिवल के माध्यम से नई सोच, सामाजिक सरोकार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल की ओर से सभी मान्यवर अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए इस सफल आयोजन में सहभागिता के लिए बुलडाणा फिल्म सोसायटी एवं वाडेकर फिल्म्स के संस्थापक मा.श्री भास्कर वाडेकर जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".