‘ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स’ आयोजित ..!

हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना करेंगे भारत के पहले ‘ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स’ की मेजबानी ..  ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट की अनूठी पहल, 24 फरवरी को ठाकुर कॉलेज में होगा ऐतिहासिक आयोजन, वर्टिकल माइक्रो ड्रामा कलाकारों और तकनीशियनों को मिलेगा सम्मान ..!
मुंबई (वि. प्र.) : भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे वर्टिकल माइक्रो ड्रामा को नई पहचान देने के उद्देश्य से ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले देश का पहला ‘ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स’ आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य अवॉर्ड समारोह को स्टार अभिनेता हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना होस्ट करेंगे, जिससे इस आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ है।
ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के निर्माता-निर्देशक मो. शमीम फरीदी ने बताया कि आज वर्टिकल माइक्रो ड्रामा का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और भारत में इसके 20 करोड़ से अधिक दर्शक हैं। ऐसे में इस नए और लोकप्रिय फॉर्मेट से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और रचनाकारों को सम्मानित करने के लिए ‘ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड्स’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड के माध्यम से वर्टिकल सिनेमा को नई पहचान और कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हितेन तेजवानी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अवॉर्ड वर्टिकल इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि इस शो में कलाकारों के साथ-साथ तकनीशियनों और स्पॉट बॉय तक को सम्मानित किया जाएगा, जो इसे खास बनाता है। वहीं अभिनेता तरुण खन्ना ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह अवॉर्ड भविष्य में बड़े अवॉर्ड समारोहों को टक्कर देने की क्षमता रखता है।
इस समारोह में स्टैंडअप कॉमेडियन रहमान खान, राजीव निगम, अमित बहल, वाकर शेख, सचिन त्यागी, देधी पांडे और सुप्रिया सहित सिने जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही नैना छाबड़ा, आशीष, वसंत कुमार, सोनालिका प्रसाद, आयशा सिद्दीकी, ऋषिकेश इंगले, जिया चौहान, दिशांत गुलिया, सृष्टि गुप्ता और भवानी गांधी जैसे कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी इरशाद द्वारा की जा रही है, जो इन दिनों रिहर्सल में व्यस्त हैं।
यह बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड समारोह 24 फरवरी को मुंबई के ठाकुर कॉलेज, न्यू लिंक रोड, कांदिवली पश्चिम में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कर इनविटेशन प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन वर्टिकल माइक्रो ड्रामा इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".