बल्लारपुर व्यापारी मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन .!

राकेश एस. सोमानी बने अध्यक्ष, इब्राहिम एम. ज़वेरी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी .!
बल्लारपुर (का.प्र.) :  बल्लारपुर शहर के व्यापारियों के हितों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बल्लारपुर व्यापारी मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मंडल के पदाधिकारियों के चयन को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। सभी पदों पर सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में राकेश एस. सोमानी को अध्यक्ष, जबकि इब्राहिम एम. ज़वेरी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार प्रशांत मांढरे को सचिव, सोमेश खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, लालू काबरा को कोषाध्यक्ष, गुणवंत जीवतोडे को संयुक्त सचिव तथा रमेश ललवानी को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: राकेश एस. सोमानी
कार्यकारी अध्यक्ष: इब्राहिम एम. ज़वेरी
सचिव: प्रशांत मांढरे
उपाध्यक्ष: सोमेश खंडेलवाल
कोषाध्यक्ष: लालू काबरा
संयुक्त सचिव: गुणवंत जीवतोडे
जनसंपर्क अधिकारी (PRO): रमेश ललवानी

व्यापारी मंडल की नई टीम के गठन के बाद व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शहर के व्यापारिक वातावरण को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के चयन को व्यापारियों की एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। मंडल की नई टीम से स्थानीय व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".