श्रावण माह में न्यू दुर्गा माता मंदिर में भव्य रुद्राक्ष अभिषेक .!

श्रावण माह में न्यू दुर्गा माता मंदिर में भव्य रुद्राक्ष अभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़ .!


बल्लारपुर (का.प्र.) : पावन श्रावण माह के अवसर पर सुभाष वार्ड स्थित जोकु नाला के न्यू दुर्गा माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रुद्राक्ष अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राक्ष से विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस धार्मिक आयोजन का आयोजन मंदिर के संस्थापक द्विवेदी परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मा. श्री शिवचंद द्विवेदी, मा. सौ. मीना द्विवेदी, इंजीनियर श्री कुलदीप द्विवेदी, अधिवक्ता सौ. पूजा कुलदीप द्विवेदी, डॉक्टर दुर्गेश्वरी द्विवेदी एवं श्री पवन द्विवेदी की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी ने विधिपूर्वक पूजा में सहभाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।


अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। शिव मंत्रों और भजनों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
आयोजन के सफल संचालन में मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".