श्री पांडुरंग जरीले का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया .!

बालाजी वार्ड में साई भक्ति की गूंज, श्री पांडुरंग जरीले का जन्मदिन भजन व आरती के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया .!
बल्लारपुर (का.प्र.)  श्री साईबाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री पांडुरंग जरीले के जन्मदिन के अवसर पर बालाजी वार्ड स्थित श्री साईबाबा मंदिर में भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 10 अगस्त 2026 को सायं 6 बजे से श्री गुरुदेव साई सेवा भजन मंडल के तत्वावधान में भजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर साई भक्ति का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान भजन मंडल द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु भजनों में तल्लीन होकर साई नाम का गुणगान करते नजर आए। इसके पश्चात रात्रि 8:30 बजे साईबाबा की विधिवत आरती की गई। आरती के उपरांत केक काटकर श्री पांडुरंग जरीले का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों के लिए अल्पोपाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री शांता जरीले, श्री गुरुदेव साई सेवा मंडल के सचिव श्री शंकर पुलगमवार, श्री तुळशीराम महाकालकर, श्री भास्कर शेडके, श्री गणेश झाडे, श्री प्रकाश झाडे, श्री धावले, श्री डोंगरवार, श्री कुंदा राखुंडे, श्रीमती विमल अँड्रस्कर, श्रीमती सुमन ठाकरे, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्री भय्याजी कस्ती, श्रीमती सुवर्णा झाडे, श्रीमती साधना झाडे, श्री बालाजी भोंगळे, श्रीमती माला बेले, श्रीमती सुवर्णा कष्टी सहित अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".