बल्लारपुर शहर में कांग्रेस पार्टी की ओबीसी मंडल यात्रा का आगमन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : मंडल आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बी. पी. मंडल की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा मंडल यात्रा का आयोजन किया गया।7 अगस्त को नागपुर से प्रारंभ हुई यह यात्रा गोंदिया, भंडारा, गडचिरोली और चंद्रपुर होते हुए 11 अगस्त को वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम पहुंची।
पूर्व विदर्भ के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए कांग्रेस की यह ओबीसी मंडल यात्रा 10 अगस्त को बल्लारपुर शहर में पहुंची।
राजुरा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही यात्रा बल्लारपुर पहुंची, यात्रा का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. यशपाल भिंगे, उपाध्यक्ष मोरेश्वर भादे, राष्ट्रीय समन्वयक अजय हटवार, महासचिव गुरुदास चौधरी तथा जिलाध्यक्ष उमाकांत धांडे का शॉल और श्रीफल देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगराध्यक्ष डॉ. अलका बढ़ई, उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, नगरसेवक भास्कर माकोड़े, अशोक चिताले, गणपत इटनकर, नरेश आनंद, संजय झिल्लेवार, राजू मारमवार, नितीन सोयाम, विवेक खुटेमाटे सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
इसके बाद यह मंडल यात्रा चंद्रपुर की ओर रवाना हो गई।
