महिला मैराथन का सफल आयोजन .!

आ.श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के जन्मदिवस पर भव्य महिला मैराथन का आयोजन एवं विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित .! 

बल्लारपुर (का.प्र.)  : शहर में आयोजित महिला मैराथन प्रतियोगिता उत्साह और जोश के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन को सफल बनाने में किशोर मोहुर्ले, क्रीड़ा शिक्षक गुलाम मुहम्मद, जयश्री मोहुर्ले, आरती आक्केवार, वर्षा सुंचुवार, सारिका कनकम, प्रतिज्ञा शेंडे, शालू कुमरे तथा विद्या प्रकाश खडतळ सहित भाजपा महिला मोर्चा के सभी बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
मैराथन स्पर्धा के समापन के बाद स्थानीय नाट्य सभागृह में भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को वरिष्ठ नेता चंदनसिंह चंदेल, हरीश शर्मा तथा भाजपा शहराध्यक्ष एडवोकेट रणंजय सिंह के हस्ते पुरस्कार प्रदान कर गौरवित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, भाजपा बल्लारपुर शहराध्यक्ष एडवोकेट रणंजय सिंह, शहर सचिव इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार, भाजपा महिला मोर्चा शहराध्यक्षा वैशाली जोशी तथा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्या रेणुकाताई दुधे की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".