मालकियत हक्क प्राप्त करने हेतु सभा संपन्न .!

नागपुर (वि.प्र.) : भोई समाज पंच कमेटी द्वारा आज सोमवार 20/07/2026 को रात 8:30 बजे महर्षि नाथूबाबा धाम भोईपूरा नागपुर यहां कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर जी गौर की अध्यक्षता में मालकी हक्क पट्टे वितरण योजना की जानकारी देने एवं समाज में योजना की जागरूकता व लाभ उठाने ज्यादा से ज्यादा समाज बंधु जिनके घर पर केवल टैक्स लागू है परंतु रजिस्ट्री नहीं है उन सभी ने मालकीयत हक्क पट्टे वितरण के लिए नागपुर महानगर पालिक आयुक्त इन्हें अर्ज करना चाहिए ऐसा आवाहन किया गया ताकि सभी को जमीन से मालकियत हक्क प्राप्त हो। संपूर्ण बैठक की योजना और रूप रेखा सचिव राहुल जी गौर ने की, बैठक में भोई समाज पंच कमेटी के कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती कला रामलाल नायक, उपाध्यक्ष मोतीलाल गौर, सीमा राजू गौर, दुर्गेश तुलसीराम गौर,योगेश गौर,दुर्गा नायक, रोमा अनिल गौर,प्रीति गौर,मालती प्रकाश गजभिए, सोना राम गौर, भारती राजू गौर,अमित गौर,विशाल युवराज गौर सोनाबाई सुरेश गौर,विवान गौर इत्यादि जागरूक नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".