27 वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..!

मुस्लिम फ्रेंड्स सोसाइटी की जानिब से प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं के लिए 27 वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन हुआ..!

नागपुर (प्रा.राहुल जी.गौर) - मुस्लिम फ्रेंड्स सोसाइटी की जानिब से प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं के लिए 27 वा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिन रविवार ता. ११ सितंबर २०२२ को अंजुमन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सभागृह सदर, नागपुर में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में नागपुर के पुलिस डिप्टी कमिश्नर नूरुल हसन सर, नागपुर के हाई कोर्ट के एडवोकेट फिरदौस मिर्जा सर, भोपाल की सहायक प्राध्यापिका डॉ हुमैरा कुरेशी मैम विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज नात शरीफ रब्बानी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने अपने जीवन के घटित प्रसंगों द्वारा ना केवल करियर मार्गदर्शन किया बल्कि उपस्थित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कामयाबी हासिल करने के लिए टिप्स भी दिए। इस पुरस्कार वितरण समारोह में प्राथमिक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा)आगामी डॉक्टर (MD, MBBS, BDS),एम टेक, बी. टेक, सी.ए आदि मेरिट में आने वाले मुस्लिम समुदाय के विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में इस वर्ष नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) इस परिक्षा में मुस्लिम समुदाय से केवल 5 लड़कियों ने बाजी मारी। जिसमें लड़कियां लड़कियों ने उर्दू में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। केवल एक छात्रा ने ही हिंदी साहित्य में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें गुड्डी परवीन निसार अहमद खान ने हिंदी साहित्य में नेट परिक्षा में 97.33% अंक प्राप्त किए। ये छात्रा वर्तमान में श्रीमती उषा बेन चंद्रकांत ठाकर महिला महाविद्यालय, सेंट जॉर्ज जूनियर एंड सीनियर कॉलेज, संत जगनाडे़ जूनियर कॉलेज में हिंदी प्राध्यापिका के रूप में कार्य कर रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".