श्री साईबाबा मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, महाप्रसाद का हुआ वितरण .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के बालाजी वार्ड स्थित श्री साईबाबा मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रातः 6 बजे साईबाबा एवं शिव पिंडी का विधि-विधान से अभिषेक कर आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दर्शन लाभ लिया।
इस अवसर पर श्री गुरुदेव साई सेवा भजन मंडल द्वारा पूरे दिन साई मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में डूबे रहे।
सायंकाल 5 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता हेतु साईबाबा मंदिर के अध्यक्ष श्री पांडुरंग जरीले, श्री साई पिल्ले, नगरसेवक श्री मनोज बेले, ललित पिल्ले, तुळशीराम महाकाळकर, दीपक भोयर, अस्मिता भोयर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।
भजन मंडल की ओर से अध्यक्ष श्री भालचंद्र कोंडेकर, उपाध्यक्ष श्री गणेश झाडे, सचिव शंकर पुलगमवार, प्रकाश झाडे, डोंगरवार, ढवळे, सतीश ढोके, भास्कर शेळके, भैय्याजी कष्टी, मेघा कोंडेकर, शांता जरिले, संध्या मिश्रा, माला बेले, गणपत राखुंडे, शीला आसुटकर, कुंदा राखुंडे, विमल अंडरस्कर, सुवर्णा कष्टी, जया उईके, सुवर्णा झाडे, सोनाली काकड़े एवं प्रशांत मेश्राम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सजावट का कार्य नितीन तावडे द्वारा किया गया, जबकि केटरिंग की व्यवस्था सुनील यादव के मार्गदर्शन में महेंद्र महाजन, वैष्णवी महाजन, अरुण शिवानी, नवीन शिवानी, अभिषेक चांदेकर, शाहिल शिंदे, रमेश मिस्त्री, आशिष बोगा, आशिष वर्मा, राजू झाडे, बंटी वासेकर, रजत सिंह शेरगिरे, योगेश धानोरकर, संदीप मेश्राम, नयन मुलकलवार, प्रमोद धरणे, भरत शिवानी एवं आशिष मालू सहित अन्य सहयोगियों ने संभाली।
सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के अथक प्रयासों से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

