मुंबई (ब्यूरो) : अनुरागझा क्रिएशन्स की फीचर फिल्म 18 हार्टबीट्स, जिसे अनुराग झा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म भारत भर के सीमित सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ की गई थी! फ़िल्म 18 हार्टबीट्स दो लोगों अंश और काव्या की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है! इस फिल्म में अनुराग झा, नवोदित अभिनेत्री अन्शी ठाकुर, सुमित मेहरा, निधि गुप्ता, हर्षदा पाटिल, हर्ष दयारमानी, रौनक चाडक और समरथा सोरते ने काम किया है! फिल्म का संगीत हर्ष चौहान और सिनेमैटोग्राफी हिमांशु राउत है! फिल्म में उषा आमेसर काव्या की मां की भूमिका में अच्छा काम किया है!आई. एस. एफ. एफ. ए. 6th इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मे फ़िल्म कों सम्मानित किया गया! तथा फ़िल्म के सभी कलाकारों कों सम्मानित किया गया! फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा कलाकारों कों ढेर सारी शुभकामनायें प्रदान की!
-------------------
चंद्रप्रकाश मांझी नारी शक्ति अवार्ड से नवाजे गए .!
मुंबई : डॉक्टर कृष्णा चौहान फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह मे बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टील फोटोग्राफर चंद्रप्रकाश मांझी कों कॉमेडी एक्टर सुनील पाल, एक्टर अली खान, सिंगर दीपा नारायण के आलावा अनेक सलिब्रिटीज फ़िल्मी हस्तियों के कर कमलो द्वारा नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया! स्टील फोटोग्राफर चंद्रप्रकाश मांझी कों नारी शक्ति अवार्ड चौथी बार मिला है! नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर बॉलीवुड फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने शुभकामनायें प्रदान की है!

