डॉ. काशीनाथ सिंह का हुआ भव्य सत्कार .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : बस्ती प्रभाग क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. काशीनाथ सिंह का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं मान्यवरों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
बताया गया कि डॉ. काशीनाथ सिंह पिछले 15-20 वर्षों से जाति, धर्म और प्रांत से ऊपर उठकर निरंतर समाज सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी स्वयं तीन बार संक्रमित होने के बावजूद 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने तथा निजी आरटीपीसीआर सेंटर शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही वे युवाओं को खेल एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।


उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उपाधि प्राप्ति के बाद पिछले दो सप्ताह से बल्लारपुर, पोमुरना एवं चंद्रपुर क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सत्कार किया जा रहा है।
इसी क्रम में बस्ती विभाग स्थित गणपति बिछायत केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. काशीनाथ सिंह का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं मिठाई देकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामधन सोमानी, हनुमान सिंह खेंगर, व्यापारी आघाड़ी अध्यक्ष राजू मुंदड़ा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, युवा नेता कैलाश गुप्ता, हाजी उस्मान, अरविंद झाड़े, आबिद भाई, लियाकत अली, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश खेंगर, महामंत्री रामेश्वर पासवान, चंदन गहरवार, परविंदर अरोरा, गोपाल अरोरा, अमूल रणदिवे, गुलाब यादव, मुन्ना बहुराशि, गोलू रहिकवार, कमलेश केशकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. काशीनाथ सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".