7th लीजेंड दादा साहिब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन .!

मुंबई : (ब्यूरो): डॉ. कृष्णा चौहान फाउंडेशन के तत्वावधान में 7th लीजेंड दादा साहिब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन आगामी 4 मई 2026 को मुंबई में किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंधेरी स्थित रहेजा क्लासिक क्लब के विशाल ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
इस प्रतिष्ठित आयोजन के फाउंडर एवं आयोजक डॉ. कृष्णा चौहान हैं, जो लंबे समय से फिल्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न फिल्मी हस्तियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान का जन्मोत्सव भी फिल्मी जगत की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुंबई में भव्य अवार्ड समारोहों के आयोजन के लिए प्रसिद्ध डॉ. कृष्णा चौहान को ‘शोमैन’ के रूप में भी जाना जाता है। वे निरंतर नवोदित कलाकारों और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".