नन्हे मोती गणेश उत्सव मंडल ने जनसेवा मे गणेश उत्सव किया समर्पित..!



नागपुर (प्रा.राहुल जी.गौर) - गत ४५ वर्षो से नन्हे मोती गणेश उत्सव मंडल भोईपूरा नागपुर द्वारा गणेश उत्सव मनाया जाता है।इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया गया। ईस कड़ी मे दिन सोमवार ५ सितंबर २०२२ को शिक्षक दिवस के दिन नगरवासियों के उत्कृष्ट आरोग्य के लिए मेडिकल चेकअप कैंप,ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी इनके सहयोग से नागपुर महानगर पालिका व इंद्रागांधी मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजीत किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नगरवासियों ने लाभ उठाया। मेडिकल कैंप मे प्रभाग २३ के चहिते पूर्व नगरसेवक संजय बालपांडे एवं बजरिया वार्ड के चहिते पूर्व नगरसेवक दीपक पटेल व सामाजिक कार्यकर्ता दीक्षित व भोई समाज पंच कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर करतार व वर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर गौर समाजसेवी अजय गौर उपस्थित थे। उसी कड़ी मे मंडल द्वारा श्याम भजन का आयोजन किया गया। दिन शुक्रवार को अन्नदान किया गया। सभी कार्यक्रम को सफल बनाने नन्हे मोती गणेश उत्सव के अध्यक्ष शुभम करतार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की व उनके साथ खांदे से खांदा मिलाकर उनके भ्राता तुल्य मित्रगण सम्मिलित हुए जिसमे कुणाल गौर, ऋतिकेश गौर, अंकित गौर,कृष्णा गौर, सज्जु गौर, मितेंद्र गौर, अभीलाश गौर, निखिल गौर इत्यादि मित्रगण सम्मिलित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".