विद्या प्रगति एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित वैभव कान्वेंट स्कूल में 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिन मनाया गया ..!
बल्लारपुर (का.प्र.) - इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्री. हेमंत मानकर सर, संस्था सचिव एवं संस्थापिका श्रीमती. रजिया खान मैडम, व्यवस्थापन समिति के सदस्य माननीय फरजाना शेख मैडम एवं माननीय असलम खान सर, प्रमुख अतिथि के रूप में समाज सेवक मा. इब्राहिम जवेरी सर, पाठशाला की संचालिका आदरणीय सुरेखा मिश्रा (पांडेय) मैडम, पाठशाला के प्रधानाचार्य माननीय विजय शिंदे सर उपस्थित गणमान्य पालकगण, समस्त अध्यापक - अध्यापिका वृंद एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती पूजन एवं डॉ सर्वेपेल्ली राधा कृष्णन जी प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत हरित पौधे देकर किया गया। शिक्षक दिन के अवसर पर स्कूल व्यवस्थापक के द्वारा पाठशाला में कार्यरत सभी शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारियों को उपहार दिया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक बने विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई। छात्रों द्वारा नृत्य,भाषण एवं हास्य नाटक प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के अतिथि श्री इब्राहिम जवेरी सर ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिन का महत्व समझाते हुए पाठशाला के अनुशासन की तारीफ करते हुए छात्रों से अच्छा नागरिक बनने की कामना की।कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं के छात्र अभिकूल चौहान एवं खुशबू रामटेके ने किया एवं आभार प्रस्ताव कक्षा दसवीं के छात्र मोहित खेंगर ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम द्वारा किया गया।
