(सौजन्य : गूगल इमेजेस ..)
रेलवे गोल पुल से कांटा गेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक की मांग, प्रभावितों में चिंता .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : बस्ती विभाग क्षेत्र में रेलवे गोल पुल से कांटा गेट तक चलाई जानेवाली अतिक्रमण हटाने की मुहिम को लेकर स्थानीय निवासियों एवं छोटे व्यवसायियों में गहरी चिंता व्याप्त है। इस संबंध में क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा प्रशासन से कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।
वहीं इस क्षेत्र के संबंधित नवनिर्वाचित नगर सेवक अपने अपने घरों में छिपकर बैठे रहना यह आम जनता के लिए संदिग्ध प्रश्न निर्माण कर रही है। उनका क्या .. वोट तो उन्होंने नोट देकर लिए है . . फिर जनता बचे या मरे . . आज यह बात चरितार्थ दिखाई दे रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से सख्त अभियान चलाया जानेवला है। इस कार्रवाई के चलते कई छोटे दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों की आजीविका प्रभावित हो जाएगी। वर्षों से इसी क्षेत्र में छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे लोगों के सामने अचानक गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में इस प्रकार की कार्रवाई से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर सीधा असर पड़ सकता है। कई परिवारों की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन यही छोटे व्यवसाय हैं, जो अब बंद होने की कगार पर हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि, मानवता के आधार पर इस मुहिम को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। साथ ही, प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं वैकल्पिक रोजगार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी परिवार को भूखमरी या बेरोजगारी का सामना न करना पड़े।
नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील निर्णय करेगा और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करेगा।
