श्री साईबाबा मंदिर में भजन-कीर्तन के बीच मनाया गया भालचंद्र कोंडेकर का जन्मदिन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : स्थानीय श्री साईबाबा मंदिर परिसर में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को श्री गुरुदेव साई सेवा भजन मंडल के अध्यक्ष श्री भालचंद्र कोंडेकर का जन्मदिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सायंकाल 8 बजे भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भजन-आरती के पश्चात मंदिर परिसर में केक काटकर श्री कोंडेकर का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित भक्तों एवं मंडल के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर श्री साई मंदिर के अध्यक्ष श्री पांडुरंग जरीले, सौ. शांताबाई जरीले सहित भजन मंडल के उपाध्यक्ष श्री गणेश झाडे, श्री शंकर पुलगमवार, श्री प्रकाश झाडे, श्री महाकालकर, श्री गणपत राखुंडे, सौ. मेघा कोंडेकर, सौ. शीला आसुटकर, सौ. साधना झाडे, सौ. सुवर्णा झाडे, सौ. कुंदा राखुंडे, सौ. हजारे मैडम, सौ झिलपे ताई तथा श्रीमती भोयर ताई समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, उत्साह और आपसी सौहार्द से ओतप्रोत रहा, जिसमें सभी ने मिलकर इस खास अवसर को यादगार बना दिया।
