श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव .!

श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : स्थानीय रविन्द्र नगर वार्ड कारवां रोड पर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत 1अप्रैल की सुबह विधिवत पंडित चंद्रमाप्रसाद मिश्रा के करकमलों से पूजा-अर्चना के साथ श्रीरामचरित मानस के अखंड रामायण पाठ से की गई। यह पाठ लगातार 24 घंटे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जो पूरे समय तक जलती रही और वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बनाए रखा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु श्रीराम एवं संकट मोचन हनुमान जी के भजनों का गुणगान करते नजर आए। 2 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात हवन एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर के समय महिलाओं ने भक्ति भजनों से समा बनाए रखा। शाम के समय भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाप्रसाद कार्यक्रम की शुरुआत बल्लारपुर के पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले के हाथों आरती कर की गई, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। 


इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का भगवा दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों में नगर सेवक एवं कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष अब्दुल करीम शेख, नगरसेविका वैशाली हुमने, आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेंद्र आर्य, ज्येष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, ज्येष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जसवंतसिंह ठाकुर, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह, जयराम रॉय, गुलाब यादव, श्रीनिवास चेरकुतोटावार, कैलाश गुप्ता, नारदप्रसाद ठाकुर, गणेश रहीकवार, अनिल देठे, शिवदास शर्मा, अनिल पांडे, श्रीनिवास कंदुकुरी, रिंकू गुप्ता तथा प्रकाश दोतपेल्ली सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश निषाद, शिवशंपत विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, मितलेश विश्वकर्मा, देवशरण यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास, राजाराम वर्मा, गयाप्रसाद पाल, अमर तैलंग, हरिप्रसाद निषाद, श्यामबाबू वर्मा, लवलेश पाल, साई मेश्राम, ऋतिक पाल, विनय विश्वकर्मा, आकाश निषाद, सीबू तिवारी, केतन त्यागी, यश गुप्ता आदि प्रयासरत रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".