"तलाश प्यार की, की शूटिंग हुई सम्पन्न .!

लघु फ़िल्म " तलाश प्यार की, की शूटिंग हुई सम्पन्न, शीघ्र होंगी रिलीज .!

मुंबई (ब्यूरो) : शॉर्ट फिल्म "तलाश प्यार की" की कहानी प्यार, परिवार और दोस्ती की एक अनोखी कहानी है,जो दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखेगी।फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है! जो प्यार और लव जिहाद रीलेशन शिप से भरा हुआ है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं और उनके बीच का प्यार और बंधन कैसे मजबूत होता है। फिल्म का निर्देशन / निर्माण योगी खोकर और रीना अग्रवाल ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमन गौतम, एडिटिंग जयंत चौहान ने की है।फिल्म में रीना अग्रवाल , स्नेहा खमकर, ललितराज देवराज शर्मा, राज चौबे, अमन गौतम, योगी खोक्कर, लालसागर और राज चौबे ने अभिनय किया है।फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन आर.के.बी.स्टूडियोज, मुंबई में किया गया है!फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है!

--------------------

बॉलीवुड अभिनेता सुरेन्द्र ठाकुर होंगे “प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 सीजन 4” के वी. आई. पी.चीफ गेस्ट, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं शानदार अभिनय .!

मुंबई : जे.पी. टी. प्रोडक्शन द्वारा आयोजित होने जा रहा प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह “प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 सीजन 4 इस साल मुंबई में बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के कलाकारों और प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस भव्य समारोह में इस बार बॉलीवुड अभिनेता सुरेन्द्र ठाकुर वी. आई. पी.चीफ गेस्ट के रूप में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सुरेन्द्र ठाकुर ने बॉलीवुड की कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सुपरहिट फिल्म “हेरा फेरी”, “हाय मैं मरजावां” “फोर्स”और “दरबार” जैसी फिल्मों में शानदार रोल निभाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म “फोर्स”और अभिनेता जॉन अब्राहिम के साथ जबरजस्त किरदार निभाया था और फिल्म “दरबार” में सुपरस्टार रजनीकांत जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स के कारण उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली है। इस कार्यक्रम की एक और खास बात यह भी है कि बॉलीवुड अभिनेता सुरेन्द्र ठाकुर और जे. पी. टी. प्रोडक्शन के आर्गेनाइजेर , प्रोडूसर & डायरेक्टर तेजेन्द्रसिंह एस. जाडेजा (तेजुभा जाडेजा)के बीच गहरा दोस्ताना और भाईचारे का रिश्ता है। दोनों की यह दोस्ती इस अवॉर्ड शो को और भी खास और यादगार बनाने वाली है! बॉलीवुड अभिनेता सुरेन्द्र ठाकुर की मौजूदगी से यह अवॉर्ड शो और भी ज्यादा भव्य और यादगार बनने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".