बल्लारपूर तालुकास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का बक्षीस वितरण कार्यक्रम संपन्न ..!

बल्लारपुर (का.प्र.) - बल्लारपूर तालुकास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी दिनांक:06 और 07 सितंबर 2022 को विद्याश्री कॉन्व्हेंट बल्लारपूर यहाॅ पर संपन्न हुई. यह विज्ञान प्रदर्शनी पंचायत समिती बल्लारपूर के शिक्षा विभाग की ओर से रखी गई थी.दिनांक 07 सितंबर 2022 को सुबह 11.00 बजे हुए नाट्योत्सव स्पर्धा में दिलासाग्राम काँव्हेंट स्कूल बल्लारपूर, विद्याश्री कॉन्व्हेंट बल्लारपूर, साईबाबा ज्ञानपीठ कॉन्व्हेंट बल्लारपूर, वैभव कॉन्व्हेंट बल्लारपूर, जनता विद्यालय( सिटी ब्रांच) बल्लारपूर, अनुसूचित जाती वस्तीगृह भिवकुंड आदीने हिस्सा लिया. इस स्पर्धा के परीक्षक श्री. सचिन देशट्टीवार, कु. रंजू दुपारे, कु. वैशाली धार्मिक थे. संचालन व आभार कु. माया वाठोरे मॅडम ने किया.

दिनांक:07 सितंबर 2022 को दोपहर 3.00 बजे, तालुकास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का बक्षीस वितरण समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री. कैलाशजी खंडेलवाल अध्यक्ष सरस्वती शिक्षण प्रसारक मंडल बल्लारपूर, प्रमुख अतिथी के रूप में श्री. रवींद्र लामगे गटशिक्षणाधिकारी पंचायत समिती बल्लारपूर, श्री. अरविंद मिलमिले (परीक्षक), श्री. राकेश साठोणे (परीक्षक), श्री. घुंगरूडकर (परीक्षक), तथा प्रमुख उपस्थिती सौ. सोनाली आर्य प्राचार्य विद्याश्री कॉन्व्हेंट बल्लारपूर, श्री. उमरे (केंद्रप्रमुख), श्री. कुमरे (केंद्रप्रमुख) आदी की थी. अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री. कैलाशजी खंडेलवाल अध्यक्ष सरस्वती शिक्षण प्रसारक मंडळ बल्लारपूर इन्होने कहा की, "विद्यादान अतिमहत्व का दान है और यह हर छात्र को मिलना चाहिए." यह कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन किया गया.

किये गये बक्षीस वितरण समारोह मे प्राथमिक संभाग गैर आदिवासी में से प्रथम क्रमांक कुमारी दिव्यांशी गुडुरू जनता विद्यालय सिटी ब्रांच बल्लारपूर, द्वितीय क्रमांक सक्षम गौतम वैभव कॉन्व्हेंट बल्लारपूर, तृतीय क्रमांक कु. सायली अलोने दिलासाग्राम काँव्हेंट स्कूल बल्लारपूर इनहे दिया गया. प्राथमिक संभाग आदिवासी में से कु. ऋतुजा पेंदोर जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा कवडजई इनहे प्रथम बक्षीस प्राप्त हुआ. माध्यमिक संभाग गैर आदिवासी में से प्रथम क्रमांक का बक्षीस कु. ईशा मिश्रा केजीएन पब्लिक स्कूल बल्लारपूर, द्वितीय क्रमांक का बक्षीस विरल ठक्कर दिलासाग्राम कॉन्व्हेंट स्कूल बल्लारपूर, तृतीय क्रमांक का बक्षीस कु. आस्था साळवे दिलासाग्राम काँव्हेंट स्कूल बललारपूर को प्राप्त हुआ.

शैक्षणिक साहित्य प्राथमिक में से नम्रता मोडक मॅडम केजीएन पब्लिक स्कूल बल्लारपूर को प्रथम क्रमांक दिया गया तथा शैक्षणिक साहित्य माध्यमिक में से सुरेखा पांडे/ मिश्रा मॅडम दिलासाग्राम कॉन्व्हेंट स्कूल बल्लारपूर इनको प्रथम क्रमांक दिया गया. प्रयोगशाळा परिचर में से प्रथम क्रमांक का बक्षीस तब्बसुम सलीम मॅडम वैभव कान्वेंट स्कूल बल्लारपूर को दिया गया. नाट्योत्सव का बक्षीस प्रथम क्रमांक अनुसूचित जाती वस्तीगृह भिवकुंड को दिया गया. द्वितीय क्रमांक का बक्षीस साईबाबा ज्ञानपीठ कान्वेंट बल्लारपूर को दिया गया. तृतीय क्रमांक का बक्षीस दिलासाग्राम कान्वेंट स्कूल बल्लारपूर को दिया गया. लिये गये परिसंवाद का भी बक्षीस वितरण संपन्न हुआ, उसमें प्रथम क्रमांक का बक्षीस कु. लवलीन सिंदु मोंटफोर्ट हायर सेकंडरी स्कूल बल्लारपूर को दिया गया. द्वितीय क्रमांक का बक्षीस कु. आस्था उमरे दिलासाग्राम काँव्हेंट स्कूल बल्लारपूर को दिया गया. तृतीय क्रमांक का बक्षीस कु. यशस्वी अंडरस्कर दिलासाग्राम काँव्हेंट स्कूल बल्लारपूर को प्राप्त हुआ.

लिये गये कार्यक्रम में सौ. प्रीती जगझाप मॅडम इनको जिल्हास्तरीय आदर्श शिक्षिका पुरस्कार मिलने के वजह से गौरव चिन्ह देकर सन्मानित किया गया. परीक्षको को ज्ञानपुष्प से सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम की आयोजक सोनाली आर्य मॅडम प्राचार्य विद्याश्री कॉन्व्हेंट बल्लारपूर को गौरव चिन्ह देकर सन्मानित किया गया.कार्यक्रम का प्रास्ताविक श्री कुमरे (केंद्रप्रमुख), संचालन सौ. प्रीती जगझाप मॅडम तथा आभार प्रदर्शन कु. रूपाली मामीडवार मॅडम ने माना. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख रूप से पंचायत समिती बल्लारपूर के शिक्षण विभाग का पूरा स्टाफ तथा विद्याश्री कॉन्व्हेंट बल्लारपूर का पुरा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में बल्लारपूर तालुका की शाला के छात्र, पालक वर्ग तथा शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी की उपस्थिती थी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".