बल्लारपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बल्लारपुर में आज संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक विशेष बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर आदरणीय श्री चंदन भैया चंदेल जी (पूर्व अध्यक्ष, वन विकास महामंडल), आदरणीय श्री हरिश शर्मा जी (जिला अध्यक्ष, चंद्रपुर ग्रामीण) एवं एड. रणंजय सिंह जी (शहर अध्यक्ष, बल्लारपुर) की प्रमुख उपस्थिति रही।
बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन एवं चर्चा की गई:
• पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – 2026 के अंतर्गत कार्ययोजना
• दिनांक 29 मार्च 2026 को “मन की बात” कार्यक्रम का प्रत्येक बूथ स्तर पर सफल आयोजन
• पदवीधर मतदार नोंदणी अभियान को गति देने हेतु रणनीति
• दिनांक 7 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों पर चर्चा
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
बैठक में शहर एवं विभिन्न वार्डों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
