भोई,कहार समाज पीढ़ियों से महिला प्रदान समाज - नगरसेविका प्रमिला गौर
नागपुर (वि.प्र.) : भोई समाज पंच कमेटी के तत्वाधान में ८ मार्च को जागतीक महिला दिन कुंभारपूरा संत्रा मार्केट यहां कमेटी उपाध्यक्ष मोतीलाल गौर इनकी अध्यक्षता में महिलाओं के लिए मनोरंजनात्मक खेल स्पर्धा लेकर उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभाग १९ की नगरसेविका सौ. प्रमिला अजय गौर ने कहा कि भोई कहार समाज में कोई भी छोटे बड़े काम महिलाओं को पूछे बगैर नहीं होते।हर कार्य में महिलाओं का सुझाव महत्वपूर्ण होता है।उसी तरह समाज की पीढ़ी महिलाओं के कारण ही दिनोदिन मजबूत हो रही है।कार्यक्रम का सूत्रसंचालन एवं संपूर्ण नियोजन कमेटी सचिव प्रा .राहुल जी गौर ने किया।आभार प्रदर्शन श्यामलाल गौर ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने सीमा गौर,यश गौर, प्रीति गौर,संतोष गौर,लक्ष्मी गौर आशाबाई गौर ने अथक प्रयास किया।
