भाग्यश्री माकोडे ने संभाली रण रागिणी हिरकणी फाउंडेशन की कमान .!


नई ऊर्जा, नई जिम्मेदारी: भाग्यश्री माकोडे ने संभाली रण रागिणी हिरकणी फाउंडेशन की कमान .!

बल्लारपुर (का.प्र.) :  शहर में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रण रागिणी हिरकणी फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाग्यश्री राज माकोडे ने फाउंडेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
समारोह के दौरान फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सपना जैन ने विधिवत रूप से भाग्यश्री माकोडे को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई तथा उन्हें जिम्मेदारियों का हस्तांतरण किया। डॉ. जैन ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।


इसी क्रम में पूर्व सचिव अनुराधा जोशी ने अपने कार्यकाल का समापन करते हुए नवनियुक्त सचिव कमला बदावत को कार्यभार सौंपा। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महिला सशक्तिकरण, जनजागरण और सामाजिक हित के विविध उपक्रमों को गति देने का संकल्प लिया।
शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


फाउंडेशन द्वारा अब तक किए जा रहे सामाजिक कार्यों को नई टीम के नेतृत्व में और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले समय में संस्था द्वारा विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों एवं सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किए जाने की जानकारी भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".